प्रिय साथियों 🙏, शिक्षा ही वह रोशनी है जो अंधकार मिटाती है, और वही हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य की कुंजी है। " जॉय मेकर्स एजुकेशन फाउंडेशन " का उद्देश्य है — हर उस प्रतिभाशाली बच्चे तक शिक्षा और अवसर पहुँचाना, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों से दूर हो जाता है। इस वर्ष जॉय मेकर्स एजुकेशन फाउंडेशन ने संकल्प लिया है कि ठंड के मौसम में 1000 जरूरतमंद बच्चों को गर्म यूनिफ़ॉर्म जैसे स्वेटर, टोपी, पजामी, मोज़े,जूते आदि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा ठंड की वजह से स्कूल जाने से वंचित न रहे। ❄️🎒
🙏 आपका छोटा सा सहयोग किसी बच्चे के जीवन में बड़ी मुस्कान ला सकता है।
आप अपनी क्षमता अनुसार सामान खरीद कर या सहयोग राशि दान कर सकते हैं, जो सीधे बच्चों की शिक्षा और ज़रूरतों पर खर्च की जाती है। आइए मिलकर “नन्ही मुस्कान” को बड़ा करें। हर दान – एक भविष्य बदल सकता है 💫
📅 तिथि: 10 अक्टूबर – 10 नवम्बर 2025
⏰ समय: 11:00 AM – 8:00 PM
✨ दान ही सबसे बड़ा धर्म है ✨🙏, यदि आप दान करने में विश्वास रखते हैं, तो इस दिवाली दीयों के साथ बच्चों के लिए दान करें, जिनमें सच में भगवान का वास है— नन्हे बच्चे।हे। ❄️🎒
बच्चों में ही भविष्य का प्रकाश छिपा है, और उनकी शिक्षा ही उनका सबसे बड़ा दीपक है।
आपकी छोटी-सी मदद उनकी ज़िंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।
👉 अपनी समर्थता के अनुसार इस दिवाली–दशहरा बच्चों की शिक्षा के नाम समर्पित करें।
आइए, रोशनी का असली अर्थ बच्चों की मुस्कान और ज्ञान की ज्योति से करें।🌹🌹🙏🙏💐💐